Skip to content
Amazing News
Menu
  • Home
  • ताजा खबर
  • बिजनेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • Story Archives
  • contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Terms and Conditions
Menu

UP Police : आखिर क्या वजह हे की महिला कांस्टेबल बनना चाहती पुरुष

Posted on September 25, 2023

UP Police : आखिर क्या वजह हे की महिला कांस्टेबल बनना चाहती पुरुष

 

उत्तर प्रदेश: पुलिस की पांच महिला सिपाही अब पुरुष बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने डीजी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर लिंग परिवर्तन की इजाजत मांगी है। पुलिस अफसर भी ऊहापोह में हैं। गोरखपुर सहित अन्य जिलों के एसपी को पत्र भेजकर काउंसलिंग कराने को कहा गया है।

यूपी पुलिस की पांच महिला सिपाहियों ने डीजी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी है। इनमें गोरखपुर में तैनात एक महिला सिपाही का भी नाम है। पुलिस महकमे में पहली बार इस तरह का मामला सामने आने के बाद अफसर भी परेशान हैं।

दिल्ली के डॉक्टर ने भी दी सलाह

सोनम ने बताती हैं कि सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में एक बड़े डॉक्टर से कई चरणों में काउंसिलिंग करवाई। इसके बाद डॉक्टर ने पाया कि उन्हें जेंडर डिस्फोरिया है। डॉक्टर की रिपोर्ट को आधार बनाकर उन्होंने लिंग परिवर्तन करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही वह जेंडर चेंज करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी ।

बाइक से चलती हैं, स्कर्ट पहनना लगता था अटपटा

सोनम का हाव-भाव और व्यवहार पुरुषों जैसा हो गया है। वह बाल और पहनावे को भी पुरुषों की तरह ही रखती हैं। पल्सर बाइक से चलती हैं। पैंट-शर्ट पहनकर ऑफिस आती हैं। इसके अलावा वह बुलेट भी चलाती हैं। वह बताती हैं कि जब स्कूल जाती थीं, तब उन्हें स्कर्ट पहनना या लड़कियों की तरह अन्य कोई भी काम करना अटपटा लगता था।

स्कूल में उनकी चाल-ढाल की वजह से कई लोग उन्हें लड़का कहते थे। यह उन्हें अच्छा लगता था। बकौल सोनम, शुरू से ही खुद को कभी लड़की की तरह स्वीकार नहीं किया। स्कूल में खेलकूद होता था तब उनकी क्लास में पढ़ने वाली लड़कियां खो-खो या फिर अन्य लड़कियों वाले गेम खेलने के लिए कहती थीं, तब वह अकेली लड़की थी जो क्रिकेट खेलने की जिद करती थीं।

हाईकोर्ट के फैसले से जगी उम्मीद, बोलीं-वह भी जाएंगी कोर्ट

सोनम ने बताया कि उनकी तरह ही गोंडा की महिला सिपाही ने भी लिंग परिवर्तन कराने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। उसकी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि लिंग परिवर्तन कराना संवैधानिक अधिकार है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Namita Thapar: शार्क टैंक और बिजनेस, लीडरशिप और इनोवेशन की दुनिया में एक नाम कमाने तक का सफर
  • मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले बुधवार प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ मच गई उम्मीद से ज्यादा तीर्थयात्री:
  • केसे विनीता ने बनाई भारत की NO1 Cosmetics कम्पनी – Vineeta Singh: Success Story of SUGAR Cosmetics
  • 10th rbsc ka result chek /10th का रिजल्ट आगया इस साईट पर चेक जरुर करे
  • 12th rbse result chek link. 12th का रिजल्ट चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करे

Recent Comments

  1. Odisha का नवीन गवर्नर: बुधवार (18 अक्टूबर) को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपा on Operation Ajay:भारतीयों का दूसरा जत्था, दो शिशुओं सहित 235 लोगों से, इस्राइल से नई दिल्ली पहुंचा।

Archives

  • January 2025
  • May 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023

Categories

  • खबर
  • ताजा खबर
  • बिजनेस

Archives

  • January 2025
  • May 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023

Categories

  • खबर
  • ताजा खबर
  • बिजनेस

Categories

  • खबर
  • ताजा खबर
  • बिजनेस
©2025 Amazing News | Design: Newspaperly WordPress Theme
Go to mobile version
%d