
यूपी: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अपर्णा यादव? दिल्ली में भाजपा संगठन के नेताओं से की मुलाकात
लोकसभा चुनाव : अपर्णा यादव लोकसभा चुनाव लड़ेगी इसी सिलसिले आज दिल्ली पहुंचीं। और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात भी की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश में अपर्णा यादव की चर्चा होने लगी
अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हे अपर्णा यादव आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। दिल्ली में भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात के बाद ऐसी चर्चा हो रही हे कि अपर्णा यादव इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में भी अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाने के बाद अं फूलपुर संसदीय सीट से अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाने के प्रयास लगाए जा रहे थे। यूपी की सियासत में तब उनके नाम को लेकर हो रही चर्चा को चौंकाने वाला बताय गया था|
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान अपर्णा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था। मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी सिफारिश की थी, लेकिन एक-एक करके सपा की पांचवी लिस्ट जारी हो गई थी और अपर्णा को अखिलेश ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस बीच संभल से शफीकुर रहमान को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था।
